बिहार की लड़की IIT में टॉप कर गयी तो उनको सांप सूंघ गया

नरेंद्र नाथ

बिहार के एक सेक्शन के लोग आईआईटी की लड़की सेक्शन में पूरे देश में टाप करने या सुपर 30 के 27 गरीब बच्चों में आईआईटी में जाने से लगता है खुश नहीं हैं। वह इसे बिहार की सफलता से नहीं जोड़ेंगे।

लेकिन फर्जी टॉपर कही कहानी आयी तो खुद कुछ एलीट बिहारियों ने कोई कसर नहीं छोड़ा उसे बिहार का प्रतीक बनाने की। दूसरे प्रदेश के लोग जितना मजाक उड़ाते,उससे अधिक तो वह खुद बना लेते। ये वही बिहारी हैं जो व्यापम के समय चुप रहते हैं।

और अभी पूरी उर्जा के साथ यह बात साबित करने में जुटे हैं,किरया खा रहे हैं कि पंजाब में एक भी अफीमची नहीं रहता है। यह सब काम तो सिर्फ बिहार में होता है। उन्हें पंजाब का अपमान दिल पर ठेस पहुंचा रहा है और बिहार को जंगलराज के बिना बोलने में स्टेटस पर बट्टा लगता है।

बिहार के बारे में बोलये। गलत पर गलत बोलये। लेकिन यही ताकत दूसरी गलत को भी बोलने में दिखाएं। नहीं तो न घर के रहेंगे न घाट के। राजनीति कभी काम नहीं देगी। नेता,दल,सरकार आती-जाती रहेगी। घर,मिट्टी आपकी स्थायी रहेगी।

@fb

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.